बाजना/आदर्श आचार संहिता लगने बाद गुरुवार की शाम को कलेक्टर रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बाजना पहुचे और नगर भ्रमण कीया। बस स्टैंड से अंबे माता चौराहा, सदर बाजार,ठीकरिया रोड, कर्नाटक चौराया, पीपली बाजार से पैदल चलते हुए पुनःबस स्टैंड पहुचे। नगर भ्रमण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए की कहीं पर भी अनावश्यक पोस्टर बैनर ना लगावे एक मकान पर लगा फ्लेक्स सभी सदर बाजार से पुलिस अधीक्षक ने उतरवाया इसके पूर्व जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक ने मतदान बूथ अवलोकन भी किया। उपस्थित ग्रामीणो से भी अधिकारियों ने कहा कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें।
नगर भ्रमण के दौरान एसडीओपी मानसिंह चौहान, तहसीलदार संतोष रतनावत, जनपद सीईओ आर के एस चौहान सहित कर्मचारी व बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित थे।
नही होती हे रात मे गस्त
नगर भ्रमण के दौरान पूनमचंद चौड़िया ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए बताया कि नगर में रात्रिकालीन गस्त नहीं होने कारण चोरियों की वारदात हो रही है पुलिस रात मे दिखाई नही देती है।
