• Thu. Jul 30th, 2026

भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के छात्र छात्राओं ने किया स्वच्छ भारत मिशन का अवलोकन

BySurendra Jain

Oct 10, 2018

खबर पक्की: आज भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के छात्र-छात्राओं ने रतलाम व जिले के ग्रामीण इलाकों में दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन का जायजा लिया। अपने स्टडी प्रोग्राम के अंतर्गत ग्रामीण एरियो का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबमिट करने के लिए वह इंदौर से रतलाम स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति देखने के लिए आए थे कलेक्टर के आग्रह पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल और आंगनवाड़ियों का भी निरीक्षण किया। और स्कूल और आंगनवाड़ियों के रखरखाव और सफाई की भूरी भूरी प्रशंसा की। अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में वह गांव की साफ-सफाई स्कूल और आंगनवाड़ियों के रखरखाव गांव के माहौल का पूरा विवरण देंगे और उसमें क्या और सुधार किया जा सकता है इस संबंध में अपने सुझाव भी देंगे। कुल 60 छात्रों के जत्थे ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा किया।

error: Content is protected !!