• Wed. Sep 16th, 2026

केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान हम सत्ता में नहीं आ रहे थे इसलिए किए थे बड़े बड़े वादे

BySurendra Jain

Oct 10, 2018

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के एक ताजा बयान से पार्टी और केंद्र सरकार की मुसीबते बढ़ सकती है गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों जनता से कई बड़े वादे किए थे।

उनके मुताबिक, ‘हम इस बात से पूरी तरह आश्वस्त थे कि हम कभी सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए हमें बड़े-बड़े वादे करने की सलाह दी गई थी। अब जब हम सत्ता में हैं जनता हमें उन वादों के बारे में याद दिलाती है। हालांकि, अब हम इस पर हंस कर आगे बढ़ जाते हैं। गडकरी ने यह बात एक मराठी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही है। गडकरी के इस बयान ने विपक्षियों को भाजपा और सरकार पर वार करने के लिए एक और हथियार मुहैया करा दिया है। विपक्ष तो पहले से ही कहता रहा है कि सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है। गडकरी के इस बयान ने विपक्ष के आरोपों पर एक तरह से मुहर लगा दी है।

error: Content is protected !!