खबर पक्की: फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी पर फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का यह बयान की रिलायंस का नाम भारत सरकार द्वारा ही दिया गया था। औलाद के बयान को लेकर खबर पक्की ने एक सर्वे करवाया था कि फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद सच बोल रहे हैं या झूठ इस पर 62% लोगों ने यह माना की ओलांद का बयान सही है और इसकी सच्चाई पर कोई शक नहीं है वहीं 38% लोगों ने ओलांद के बयान को सही नहीं माना है और उसे झूठ करार दिया है। सर्वे में हमने लोगों से यह भी पूछा था कि अगर आप उस बयान को सच मान रहे है तो क्यों मान रहा है या झूठ मान रहा है तो क्यों मान रहे हैं इस पर टिप्पणी भी करें पर किसी भी शख्स ने इस पर टिप्पणी नहीं की है बहरहाल इस सर्वे से यह बात साफ हो गई है कि ज्यादातर लोग ओलांद के बयान से इत्तेफाक रखते हैं और उन्हें लगता है कि रिलायंस का नाम भारत सरकार द्वारा ही दिया गया था इससे भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता संदिग्ध हो गई है वहीं पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद की विश्वसनीयता का ग्राफ बढ़ा है क्योंकि वहां की सरकार ने भी उनके बयान का खंडन नहीं किया है।
