• Tue. Sep 1st, 2026

मतदाता जागरूकता का नारा लेकर निकले दिव्यांगजन

BySurendra Jain

Oct 9, 2018

रतलाम जिले में चारों तरफ मतदाता जागरूकता का माहौल है आज रतलाम जिला पंचायत परिसर से शहर के दिव्यांगजन भी मतदाता जागरूकता का नारा लेकर निकले कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा के साथ दिव्यांग जनों ने मतदाता जागरूकता की रैली निकाल कर मतदान करने का संदेश दिया सभी दिव्यांग यह नारा लगा रहे थे कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो इसके पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने दिव्यांगों की इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

You missed

error: Content is protected !!