रतलाम / विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत रतलाम जिले में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी मामलों शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए गठित फ्लाइंग स्कवाड एवं स्थाई निगरानी दलों में नियोजित कर्मचारियों की ड्यूटी में आंशिक संशोधन किया गया है। यह दल निर्वाचन की घोषणा होने की दिनांक से निर्वाचन परिणामों की घोषणा के 7 दिन बाद तक प्रतिदिन नियमित रूप से क्रियाशील रहेंगे। संशोधित आदेश अनुसार 220 – रतलाम शहर में पुलिस थाना क्षेत्र माणक चौक एवं दीनदयाल नगर, स्टेशन रोड रतलाम तथा जीआरपी थाना क्षेत्रों के लिए 9 कर्मचारी नियोजित किए गए हैं। 221- सैलाना (अजजा) के पुलिस थाना क्षेत्र सैलाना एवं सरवन के लिए 3 अधिकारी नियोजित किए गए हैं। 223- आलोट (अजा) विधानसभा क्षेत्र के आलोट एवं बरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्रों के लिए 6 कर्मचारी नियोजित किए गए हैं। इसी प्रकार 221- सैलाना-(अजजा) के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वाड के दल में तीन अधिकारी नियोजित किए गए हैं वही 222 -जावरा के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के लिए 3 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा 223 आलोट क्षेत्र के 2 पुलिस थाना क्षेत्रों के लिए 6 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं ।
