• Thu. Oct 22nd, 2026

संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रेलकर्मी पुरस्कृत

BySurendra Jain

Oct 8, 2018

रतलाम/ पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा रतलाम मंडल के 07 कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर ‘मैन ऑफ दि मंथ’ से परस्कृत किया गया पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक द्वारा मार्च 2018 से जुलाई 2018 तक विभिन्‍न मंडलों पर कार्यरत कर्मचारियों में से 25 उत्कृष्ट कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर ‘मैन ऑफ दि मंथ’ के रुप में चुना गया ,जिसमे 07 कर्मचारी रतलाम मंडल के यात्रिक विभाग के हैं।

मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ए.के. गुप्ता के दुवारा मार्च 2018 से जुलाई 2018 तक संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पश्चिम रेलवे के विभिन्‍न मंडलों के 25 कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर ‘मैन ऑफ दि मंथ’ के पुरस्कार के नामित किया गया था। उक्त 25 कर्मचारियों में रतलाम मंडल के 07 कर्मचारी हैं जो याँत्रिक विभाग में कार्यरत हैं।

जुन 2018 के लिए मुकेश बामनिया, एसएसई/सीएंड डब्ल्यू, जैमन भाई, टेकनिशियन/1-सी एंड डब्ल्यू, राम सजीवन, टेकनिशियन/3-पाइप फिटर, मकेश आटी टेक्निशियन-3, राम नारायण- खलासी तथा जुलाई 2018 के लिए कमलेश मीणा- टेकनिशियन/1 एवं भारत सिंह -खलासी को महाप्रबंधक स्तर पर मैन ऑफ दि मंथ के लिए चुना गया। सभी कर्मचारियों को पश्चिम रेलवे महा प्रबंधक द्वारा सोमवार को 2000 रुपये नकद एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!