• Sat. Oct 3rd, 2026

 पत्रकारों की पहल पर (शांतिवन)बाल उद्यान में डीआरएम में कीया वृक्षारोपण

BySurendra Jain

Oct 7, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ पर्यावरण की दृष्टि से बाल उद्यान में डीआरएम आर एन सुनकर के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों व पत्रकारों ने 101 वृक्ष लगाएं इस दौरान बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, एनजीओ संचालक सहित पत्रकार उपस्थित थे।
इस दौरान डीआरएम सुनकर ने बताया कि बगीचे में पौधे नहीं वृक्ष लगाए जा रहे हैं ताकि ये मरे नहीं और जीवित अवस्था में रहे। अभी तक रेल मंडल में 1200 वृक्ष दाहोद में लगाए गए उसी क्रम में आज यहां बाल उद्यान में 101 पौधे पर्यावरण की दृष्टि से गोल्डन बर्ड वेलफेयर सोसाइटी ( एनजीओ) के माध्यम से लगाए जा रहे हैं।
वैसे भी इस बगीचे और आसपास के रेलवे कॉलोनी हरियाली रहती है फिर भी पर्यावरण की दृष्टि से और पौधे लगाए जा रहा है। गत दिनों प्रेसवार्ता में मेरे द्वारा पत्रकारों को 7 दिन का समय में बाल उद्यान मे वृक्षारोपण कहा था उसी क्रम में 8 दिन में ही यहां पौधे लगाए गए हैं। उद्यान व पास के स्पोर्ट्स ग्राउंड के लिए जल्दी के चौकीदार की व्यवस्था भी करने का कहां है। सुनकर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगे। और वह जीवित अवस्था में रहे उसी उद्देश के तहत रेलवे पर्यावरण की ओर अधिक ध्यान दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान एडीआरएम केके सिंहा, सीनियर डीसीएम विपुल सिंगल, सीनियर डीईएम योगेश शर्मा,सीएमएस ए.के मालवीय सहित अनेक रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं पत्रकार गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!