• Sat. Aug 1st, 2026

अमित शाह की सभा में जावरा बंद का साफ असर। खाली कुर्सियां श्रोताओं का करती रही इंतजार

BySurendra Jain

Oct 6, 2018

Khabar Pakki: आज जावरा में अमित शाह की सभा को देखते हुए महावीर सेना सपाक्स समाज राठौर समाज कुमावत समाज ब्राह्मण समाज विभिन्न समाजों द्वारा केंद्र सरकार के एससी एसटी एक्ट के विरोध में जावरा बंद का आह्वान किया गया था और अमित शाह की सभा का बहिष्कार करने की बात कही गई थी और वास्तव में आज ऐतिहासिक रूप से जावरा बंद रहा लोग चाय और नाश्ते के लिए भी तरस गए और अमित शाह की सभा के खाली कुर्सियां श्रोताओं के लिए तरसती रही अमित शाह की सभा के लिए आयोजकों ने व्यापक तौर से तैयारी की थी लेकिन उनकी तैयारियों के बावजूद बंद के आह्वान के कारण भीड़ नहीं जुट पाई नेता लोगों ने समाज के वरिष्ठ को बुलाकर बहुत मनाने की कोशिश की पर समाज के वरिष्ठ टस से मस नहीं हुए और आखिरकार बंद को सफल करवा कर ही दम लिया बंद के दूरगामी परिणाम देशभर में पहुंचेंगे जावरा जैसी छोटी जगह ने बता दिया कि राजनीति में असली शाह नेता नहीं जनता ही होती है।

You missed

error: Content is protected !!