• Mon. Sep 14th, 2026

छत पर कलर कर रहे मजदूर को लगा करंट ,अस्पताल में भर्ती ।

BySurendra Jain

Oct 2, 2018

धराड़ के राजीवनगर क्षेत्र में भाटीबडोदिया रोड पर स्थित एक नए मकान की रंगाई पुताई करने वाले मजदूर को मकान के ऊपर से जा रही 11 केवी लाइन से करंट लगने से मजदूर के शरीर के कपड़े पूरी तरह जल गए व शरीर की चमड़ी भी जल गई घायल को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुचाया । घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है एएसआई शिवनाथ राठौर ने बताया कि राजीवनगर में बरगुंडा समाज के मकान के ऊपर उन्ही के समाज के रतलाम निवासी कांतिलाल पिता नन्दकिशोर मोची उम्र 45 वर्ष शिलावटो का वास रतलाम मजदूर कलर का काम कर रहा था जो कि छत के ऊपर गैलरी पर कलर कर रहा था इस दौरान उसे 11 केवीं लाइट जोकि उसकी छत के ऊपर से गुजर रही है जिससे करंट लग गया और नीचे गिर गया जिसके बाद में घायल को एंबुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पर उसका इलाज जारी है स्थित सामान्य हैं ।

error: Content is protected !!