• Fri. Oct 2nd, 2026

 पानी में डूबने से युवक की मौत

BySurendra Jain

Oct 2, 2018

रतलाम/सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम शेरू खेड़ी में बने एक तालाब में नहाते समय पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जुबेर पिता शेरू खा 14 वर्ष निवासी बाजना हाल मुकाम होमगार्ड कॉलोनी रतलाम का होकर अपने मामा के गांव रहता था। मंगलवार को दिन में अपनी मां के साथ शेरू खेड़ी स्थित मामा के खेत पर सोयाबीन काटने के लिए गए हुए थे उसी दौरान जुबेर अपने मौसेरे भाई के साथ शेरू खेड़ी में बने तालाब में नहाने गया था। जहां पर नहाते समय पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सालाखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोता खोर की मदत से शव को बाहर निकाल कर अस्पताल में रखवाया।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

error: Content is protected !!