• Fri. Jul 31st, 2026

गांधी जयंती के पवित्र मौके पर भूमिपुत्र पर लाठीचार्ज , किसान आंदोलन से मुसीबत में केंद्र सरकार

BySurendra Jain

Oct 2, 2018

खबर पक्की: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पवित्र मौके पर अपनी मांगों के लिए दिल्ली आ रहे किसानों पर दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें दिल्ली में घुसने से रोका। दिल्ली और यूपी पुलिस द्वारा किसानों पर पानी की बौछारो के साथ लाठी चार्ज करने को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि दिल्ली की सल्तनत का बादशाह सत्ता के नशे में चूर है तभी तो गांधी जयंती के दिन किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों को दिल्ली में क्यों नहीं घुसने दिया जा रहा दिल्ली सबकी है और यहां कोई भी आ सकता है इसी तरह वामपंथी पार्टियों व् समाजवादी पार्टी ने भी किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अभी तक की सरकार में सबसे ज्यादा किसान विरोधी सरकार है और आने वाले चुनाव में उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

error: Content is protected !!