खबर पक्की: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को आप भूले नहीं होगे चुनाव की घोषणा के बाद और चुनाव संपन्न होने तक डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि पूरी तरह रुक गई थी। कुछ ही दिनों में ज्यादा से ज्यादा 10 अक्टूबर तक 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग करने वाला है। कर्नाटक चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार भी चुनाव की घोषणा होते ही डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि रुक जाएगी। और चुनाव संपन्न होने के दरमियान 2 महीने तक जनता को डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि से निजात मिलेगी। क्योंकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और तीनों राज्यों की भाजपा सरकार नहीं चाहेगी की चुनाव के दरमियान डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि का असर होने वाले मतदान पर पड़े और अखबारों के प्रथम पृष्ठ और टीवी स्क्रीन पर मूल्य वृद्धि की खबरों को प्रमुखता मिले इसलिए निश्चित रूप से चुनाव की घोषणा होते ही मूल्य वृद्धि पर रोक लग जाएगी ताकि जनता का ध्यान मूल्य वृद्धि की खबरों से हटाया जा सके।
