• Thu. Oct 1st, 2026

फरार बीजेपी विधायक सतीश मालवीय केन्द्रीय मंत्री के मंच पर..

BySurendra Jain

Sep 29, 2018

उज्जैन जिले के घटिया से बीजेपी विधायक सतीश मालवीय पिछले कई महीनों से फरार चल रहे है। प्राणघातक हमले के प्रकरण में विधायक के खिलाफ उज्जैन की अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी है। विधायक पुलिस रिकार्ड में फरार है और पुलिस को उनकी तलाश है। विधायक मालवीय शुक्रवार को रतलाम जिले के आलोट में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ मंच पर नजर आए। उज्जैन पुलिस अदालत में लिखकर दे चुकी है कि विधायक सतीश मालवीय के घर पर उनकी कई बार तलाश की गई लेकिन वे नहीं मिले। दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के पुत्र जितेन्द्र गेहलोत के विधानसभा क्षेत्र आलोट में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में फरार विधायक सतीश मालवीय मंच पर अतिथि के रूप में नजर आए। यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस विभाग के कई अफसर मौजूद थे लेकिन कानून पर राजनीति फिर भारी पड़ी। फरार विधायक सतीश मालवीय राजनैतिक संरक्षण के चलते कार्यक्रम स्थल से भी रवाना हो गए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, शिवराज सरकार के मंत्री दीपक जोशी, विधायक दिलीप शेखावत, जितेन्द्र गेहलोत सहित कई और जनप्रतिनिधि शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!