• Mon. Aug 31st, 2026

गहलोत के गढ़ में विरोध स्वरूप आलोट पूरी तरह बंद

BySurendra Jain

Sep 28, 2018

खबर पक्की: एससीएसटी एक्ट और रिटेल में एफडीआई को लेकर आज अखिल भारतीय बंद के समर्थन में और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और थावर चंद गहलोत के विरोध में आलोट ऐतिहासिक रूप से बंद रहा। बंद के दौरान लोग चाय और नाश्ते के लिए भी तरस गए। प्रकाश जावड़ेकर और थावरचंद गहलोत क्या लौट आने पर विरोध करने का सपाक्स ने पहले ही ऐलान कर रखा था। और इस ऐलान के मध्य नजर आ लौट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगी हुई है पूरा आलोट को छावनी बना दिया गया है लगता है आने वाले चुनाव में एससी एसटी एक्ट बहुत गुल खिलाएगा। अनुसूचित जाति का और उसकी राजनीति का बड़ा चेहरा है थावर चंद गहलोत और उनके ही गढ़ में उनका इस तरह विरोध आने वाले चुनाव में भाजपा और गहलोत को किस तरह प्रभावित करता है यह देखना दिलचस्प होगा।

You missed

error: Content is protected !!