• Sat. Oct 17th, 2026

बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर आरोपी से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला, जमीनी विवाद में छह माह के लिए किया गया था बाउंड ओवर, अवधि के दौरान दो अपराधों में नाम आया

BySurendra Jain

Oct 17, 2026

खबर पक्की, 17 अक्टूबर, रतलाम। जमीनी विवाद के चलते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी दोबारा अपराध करने पर आलोट पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की। अनुविभागीय दंडाधिकारी, राजस्व अनुभाग आलोट के आदेश पर 16 अक्टूबर 2026 को आरोपी जयंत पिता विनोद राव मराठा (34), निवासी ग्राम खेड़ी से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, जयंत मराठा के विरुद्ध जमीनी विवाद को लेकर शिकायत मिलने पर इस्तगासा क्रमांक 584, दिनांक 18 मई 2026 को तैयार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी आलोट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण क्रमांक 490/2026 में आरोपी को 21 मई से 20 नवंबर 2026 तक छह माह के लिए बाउंड ओवर किया गया था तथा 10 हजार रुपए का बंधपत्र निष्पादित कराया गया था।
बाउंड ओवर अवधि के दौरान आरोपी के विरुद्ध 24 अगस्त 2026 को अपराध क्रमांक 443 तथा 17 सितंबर 2026 को अपराध क्रमांक 493 दर्ज हुए। पुलिस ने बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर 21 सितंबर 2026 को इस्तगासा क्रमांक 02/2026 धारा 141 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत तैयार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी, राजस्व अनुभाग आलोट के समक्ष प्रस्तुत किया। नियमानुसार नोटिस तामील कराने के बाद 16 अक्टूबर को आरोपी से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका : थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, उपनिरीक्षक मोहन भाटी, आरक्षक सुरेंद्र सिंह (260) और आरक्षक लोकेन्द्र (710) का योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!