• Mon. Aug 31st, 2026

 एक बेठक में दो निर्णय आरक्षण का विरोध और सपाक्स 28 को केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ करेगा आलोट बंद

BySurendra Jain

Sep 27, 2018

आलोट-बुधवार को देर शाम 8 बजे अम्बेडकर भवन में सपाक्स समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी कलेक्टर हरिसिंह चंद्रावत,परीक्षित पुरोहित मुकेश तोमर मदन सिह सोलंकी शैलेश आंचलिया के मर्दर्शन में बेठक शुरू हुई। बैठक में 30 सितम्बर को भोपाल में होने वाली महा सम्मेलन की रूप रेखा तैयार की गई। इस दौरान आलोट नगर में 28 सितम्बर को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और थावरचंद गहलोत के द्वारा नवोदय विद्यालय का भूमिपूजन के तय कार्यक्रम में आना है। इस दौरे को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें निर्णय लिया गया की 28 सितम्बर को केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान एट्रोसिटी एक्ट का अध्यादेश लाने वाले मंत्रियों के आलोट आगमन पर आलोट बंद रख कर पूरे नगर में काले झंडे लगाये जाने का निर्णय लिया गया। और सपाक्स समाज के लोगो को भूमि पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं एने का निर्णय लिया गया। आरक्षण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है आज शाम को अंबेडकर भवन परिसर में सपाक्स कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत एवं प्रकाश जावेडकर के आलोट आगमन पर आलोट बंद का आह्वान कर विरोध करने का निर्णय लिया है साथ ही दुकानों पर व्यवसायीयों द्वारा काले झंडे भी लगाए जाएंगे वहीं 30 सितंबर रविवार को भोपाल में विरोध प्रदर्शन में आलोट क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचाने का लक्ष्य लिया है बैठक मैं पूर्व डिप्टी कलेक्टर हरि सिंह चंद्रावत ने आरक्षण से संबंधित जानकारी बतालाई व कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद केंद्र सरकार ने आरक्षण के लिए जो अध्यादेश लाए हैं वह हम सब पर कुठराघात है और सभी लोग भोपाल अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना विरोध प्रकट करें बैठक में मुकेश तोमर परीक्षित पुरोहित राम नरेश शर्मा मदन सिंह सोलंकी शैलेश लिया अनिल भरावा रामलाल सूर्यवंशी अशोक पांचाल महेश शर्मा हेमेंद्र सिंह निगम, महेंद्र सिंह सोलंकी, दिनेश त्रिवेदी मुर्तजा ईजी, राजू जोशी, हेमेंद्र गोयल राजेश जागलवा, रामलाल सूर्यवंसी, पुष्पराज सिह सोलंकी, सुमित व्यास, हेमेंद्र निगम भुनेश अग्रवाल, मुरली गोयल, संजय सिंदुरिया, राकेश चौहान  सहित कई लोग उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!