• Wed. Aug 5th, 2026

 एससी एसटी को प्रमोशन में आरक्षण की भेल, और बाकी को जेल जारी रहेगी

BySurendra Jain

Sep 26, 2018

सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की पीठ नेआज अपने ही पुराने फैसले को बदल दिया पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण को अवैध ठहराया था किंतु आज तीन जजों की पीठ ने प्रमोशन में आरक्षण को वैध करने का फैसला सुना दिया मोदी सरकार को आज मन मांगी मुराद मिल गई पहले एससी ST एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदला और अब प्रमोशन में आरक्षण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आज सबसे ज्यादा निराशा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को होगी जो अस्सी नब्बे परसेंट और 100 परसेंट नंबर लाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं उसके बाद भी उनका सिलेक्शन नौकरियों के लिए नहीं हो पाता है इससे एक बात साफ हो जाती है कि आने वाले वर्षों में भारत से प्रतिभा पलायन और बढ़ने वाला है क्योंकि जिस देश में योग्यता के ऊपर जातियों समाज को वरीयता दी जाएगी उस देश में क्यों कोई प्रतिभाशाली आदमी रहना पसंद करेगा। जिस देश में सरकार तो सरकार न्यायपालिका ही अन्याय को समर्थन कर दे तो फिर उस देश का भगवान ही मालिक है एक बार अपने विदेशी दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पहले कोई भारत में पैदा हो जाता तो यह सोचता था कि कहां पैदा हो गया इस फैसले के बाद अब वास्तव में यह बात सही साबित हो रही है।

You missed

error: Content is protected !!