• Mon. Oct 19th, 2026

राफेल डील मुद्दे को लेकर मोदी का पुतला जलाया

BySurendra Jain

Sep 25, 2018

खबर पक्की -रतलाम /राफेल डील मुद्दे को लेकर जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में कॉन्वेंट तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया।
जिला ग्रामीण कांग्रेस व युवक कांग्रेस अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ अलग अलग वाहनों में दो-तीन पुतले नरेंद्र मोदी के बना कर लाए थे। पुलिस ने एक पुतला जप्त किया। लेकिन कुछ ही देर बाद युवक कांग्रेस ने एक लोडिंग वाहन में लेकर आए प्रधानमंत्री के पुतले को कन्वेंट तिराहे पर जला दिया।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ काफी देर तक आंख मिचौली का खेल खेला और आखिरकार पुतला दहन कर दिया। पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था तथा दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद थी।

You missed

error: Content is protected !!