• Mon. Aug 31st, 2026

रोटरी क्लब द्वारा रतलाम में पहली बार कार रैली

BySurendra Jain

Sep 25, 2018

खबर पक्की :रतलाम के इतिहास में पहली बार रोटरी क्लब रतलाम द्वारा 27 सितंबर गुरुवार को शाम 6 बजे विशाल कार रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रैली में 21 कारे पुणे से आ रही है इस कर रैली में 71 रोटरी महिला सम्मलित रहेगी। इस रैली का आयोजन बेटी बचाओ, ऑर्गन डोनेशन, सर्वाइकल कैंसर एवम् महिला सशक्तिकरणपर किया जा रहा है। रैली 6.00 बजे अम्बेडकर हॉल रोटरी गार्डन के पीछे से प्रारंभ होकर न्यू रोड, लोकेंद्र टाकीज, शहर सराय, गायत्री टाकीज, सैलान बस स्टैंड, बड़बड़ रोड होते हुए मेडिकल कॉलेज तक जाएगी। फिर वहां सेमिनार का आयोजन होगा। आयोजको ने शहर की जनता से इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बन रोटरी क्लब रतलाम के इस प्रोजेक्ट में अपनी सहभागिता देने का आग्रह किया है।

रोट. सोनाली जैन

प्रोजेक्ट चेयरमैन …

कार रैली

रोट. अश्विन त्रिवेदी
प्रोजेक्ट को चेयरमैन

कार रैली

रोट. अंकुर मूणत,रोट. आशीष राठी, रोट. चंदू शिवानी, रोट. जुबिन जैन, रोट. रूपेश पिरोदिया इस कार रैली के
समन्वयक है

You missed

error: Content is protected !!