• Tue. Sep 1st, 2026

धूमधाम से मनाया लोक सेवा दिवस

BySurendra Jain

Sep 25, 2018

खबर पक्की :पिछले कुछ समय से म.प्र. लोक सेवाओ के प्रदाय गारंटी अधिनयम 2010 को और भी प्रभावी बनाने के लिए जो कार्य किये जा रहे है वो बेहद ही सशक्त सिद्ध हो रहे है। आज इस अधिनियम को लागू हुए 9 वर्ष हो गए। साथ ही लोक सेवा केंद्रों की स्थापना को भी आज 6 वर्ष पूर्ण हो गए है।

जनता जनार्दन को इस अधिकार दिवस की बधाई… लोक सेवाओ को जन जन तक सुलभ पहुंच बनाने में सार्थक पहल करने वाली जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान, के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी शहर राहुल धोटे, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक अंकित बघेल लोक सेवा केंद्र संचालक हरीश शर्मा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन की मौजूदगी में लोक सेवा प्राप्त करने के लिए आए हुए एक उपभोक्ता से केक कटवा कर आज 25 सितंबर लोक सेवा दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया सहायक प्रबंधक एवं प्रबंधन विभाग के समस्त कर्मचारी , लोकसेवा केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सेवाओ से संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियो, NIC टीम , लोकसेवा केंद्रों के संचालक एवं केंद्र में कार्यरत समस्त कर्मचारीयो को *लोक सेवा दिवस (25 सितम्बर 2018)* की हार्दिक बधाई दी गई

लोक सेवा – हक से मांगो- सेवा अब याचना नही , आम आदमी का अधिकार

You missed

error: Content is protected !!