रतलाम। एक बंगाली डॉक्टर द्वारा एक व्यक्ति के हाथ पर गलत इंजेक्शन लगा दिया, इसकी शिकायत पर पुलिस ने बंगाली डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार बरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ाखुर्द निवासी जगदीश पिता स्वरूप सूर्यवंशी की तबीयत ठीक नहीं होने पर ग्राम बामनखेड़ी बस स्टेण्ड स्थित बंगाली डॉक्टर सूरजीत राय के पास गया था, जहां उसके द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। तकलीफ बढऩे पर जगदीश ताल स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा, जहां से मामले की शिकायत बरखेड़ा पुलिस को की गई। पुुुलिस ने मामले में बंगाली डॉक्टर के खिलाफ 24 म.प्र. आयुर्वेदिक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
बंगाली डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, प्रकरण दर्ज
