खबर पक्की…रतलाम/ किसान आंदोलन के दौरान डेलनपुर में हुई घटना में घायल हुए एएसआई पवन यादव की एक आंख घटना के दौरान पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तथा दसरी आंख से 70% दिखना बंद हो गया था। उक्त मामले में रतलाम पुलिस ने प्रकरण बनाकर उसके पुत्र धीरज यादव को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव भेजा था। 25 सितंबर को भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में उक्त मामले में फैसला लेते हुए पवन यादव के पुत्र धीरज यादव को अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला लिया गया है जल्द ही धीरज यादव पुलिस मे आरक्षक होगे।
