जावरा। महावीर कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से 50 हजार नगद व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार महावीर कॉलोनी हिना पति हासीमअली के सुने मकान में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हिना के अनुसार 21 सितंबर की रात लगभग 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। बदमाश वहां से दो सोने की चेन, एक जोड़ सोने की बाली, दो अंगूठी, तीन टॉप्स, तीन नाक लोंग, चांदी के पायजेब व 50 हजार रूपये नगद चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जावरा में महावीर कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया
