• Fri. Oct 2nd, 2026

राजस्थान में भाजपा को झटका जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र ने पार्टी छोड़ी

BySurendra Jain

Sep 22, 2018

राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता रहे जसवंत सिंह के सुपुत्र मानवेंद्र सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया उन्होंने कहा कि यह सरकार का आदेश है कि जो भी उसके खिलाफ हो उसके फोन टैप करो.  मानवेंद्र ने कहा, ‘मोदी जी ने साल 2014 में मुझे फोन किया और कहा कि हमारे बीच पुराने रिश्ते रहे हैं और बाड़मेर में टिकट को लेकर जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही दुखद है. मेरा इसमें कुछ भी लेनादेना नहीं है. मैं उस मीटिंग में नहीं था जब यह फैसला किया गया. मैं कुछ भी नहीं कर सका. मानवेंद्र ने आगे कहा कि मोदी जी ने बताया कि जसवंत सिंह को टिकट न मिलने देने की साजिश के पीछे जयपुर से दो लोग और दिल्ली में बैठा कोई एक शख्स था. मानवेंद्र सिंह ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुये कहा कि उन्होंने सभी मुद्दों पर बात की लेकिन कुछ नहीं हुआ. जख्म गहरे हो रहे थे और कोई सुनने को तैयार नहीं था। इसलिये पार्टी छोड़ने के अलावा कोई चारा नही था।

error: Content is protected !!