• Tue. Aug 4th, 2026

मध्य प्रदेश के 19 हज़ार सरकारी स्कूलों पर लटकने वाला है ताला

BySurendra Jain

Sep 21, 2018

खबर पक्की/मध्य प्रदेश के 19 हज़ार से अधिक सरकारी स्कूलों में ताले लटकने वाले हैं। सरकार करीब 35 हजार सरकारी स्कूलों को मर्ज करने जा रही है। मर्ज के बाद ऐसे  15961 स्कूल रह जाएंगे। प्रदेश सरकार ने ‘एक परिसर-एक शाला’ का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद एमपी के 19036 स्कूल परिसर बंद कर दिए जाएंगे।कुल मिलाकर 34,997 स्कूलों को मर्ज किया गया है।मर्ज के बाद प्रदेश में 15961 सरकारी स्कूल रह जाएंगे।
1 अक्टूबर तक शिफ्टिंग के लिए कहा गया है बंद हुए स्कूल भवनों के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। जो स्कूल शिफ्ट किए जा रहे हैं उनके छात्रों को आने-जाने के लिए बस या
ऑटो उपलब्ध कराए जाएंगे स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दे दिए हैं।शिक्षा विभाग के नए फैसले के मुताबिक़ ‘एक परिसर एक शाला’ के तहत एक इलाके के पास स्थित सरकारी स्कूल एक कैंपस में शिफ्ट किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। बेहतर शिक्षा और खर्च कम करने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।सरकार का कहना है इससे स्कूलों में टीचर्स के रोस्टर में जो गड़बड़ी हो रही है वो भी दूर होगी।

You missed

error: Content is protected !!