खबर पक्की: उज्जैSC ST एक्ट और आरक्षण के विरोध में रविवार को संपन्न रैली ने शिवराज सरकार भाजपा और मोदी की नींद उड़ा दी है। बताया जाता है कि सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजित इस रैली में राजपूत ब्राह्मण जैन OBC सहित बड़ी तादाद में सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। महाकाल की नगरी उज्जैन के बाशिंदों का कहना है कि 20 30 सालों में इतनी खतरनाक भीड़ वाली रैली उन्होंने आज पहली बार देखी है मीडिया रिपोर्टों में इस रैली को ज्यादा महत्व नहीं देने के बावजूद जानकारों का मानना है कि दो लाख से ज्यादा पब्लिक इस रैली में शामिल थी CID और सरकारी इंटेलिजेंस की सारी रिपोर्टों के बावजूद जो आंकड़े बताए गए थे उससे बहुत ज्यादा भीड़ इस रैली में आई और इस रैली की वजह से प्रदेश में काफी शिवराज सरकार भाजपा संगठन केंद्रीय नेतृत्व और मोदी को हिला दिया है। संगठन और सरकार के स्तर पर मंथन चल रहा है की SC ST एक्ट में जो सु साइड गोल सरकार से हुआ है उसकी भरपाई कैसे की जाए एससी एसटी एक्ट के अलावा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की नाक में दम कर रखा है और इसको लेकर विपक्षी पार्टियां जिस तरह हमलावार है उससे 2019 की संभावनाओं को झटका लग सकता है । एससी एसटी एक्ट पारित होने के एक डेढ़ महीने में जिस तरह भाजपा और मोदी सरकार का ग्राफ गिरा है उसे लेकर संगठन और सरकार जल्द ही कोई तरकीब निकाल कर मास्टर स्ट्रोक दागने की तैयारी में है।
