• Tue. Aug 4th, 2026

 जैन साध्वी के निवेदन पर बोहरा समाज ने 1 दिन के लिए मांसाहार का त्याग किया

BySurendra Jain

Sep 14, 2018

खबर पक्की : इंदौर साध्वी श्री मयणा श्री जी महाराज साहेब के पुनीत निवेदन से 2 लाख दाउदी बोहरा समाज ने संवत्सरी के दिन भोजन समारंभ में किया मांसाहार का त्याग धर्मगुरु सैयदनाजी की उपस्थिति में समग्र विश्व के दाउदी बोहरा समाज का धार्मिक उत्सव इंदौर में चल रहा है. श्री बाबूभाई ( इंदौर दाउदी समाज के मुखिया ) साध्वी श्री मयणा श्री की रविवार की शिविर ( धर्म प्रवचन ) सुनकर अत्यंत प्रभावित हुये थे पूज्य साध्वी श्री जी ने जैन समाज का एक डेलिगेशन धर्मगुरु सैयदना जी के पास भेजा था
पूज्य मयणा श्री के निवेदन पर यह अहिंसा और प्रेम जा अदभुत कदम दाउदी बोहरा समाज ने उठाया और अहिंसा के सबसे बड़े पर्व जैन संवत्सरी (13/9/2018, गुरुवार)  के दिन धर्म उत्सव में मांसाहार का परित्याग करवाया. यह अत्यंत सराहनीय कदम है.सम्पूर्ण दाउदी बोहरा समाज को सम्पूर्ण जैन समाज ने तहेदिल से धन्यवाद किया है
वंदन है आर्या साध्वी श्री मयणा श्री जी को, धन्य है उनकी जिनवाणी को ।

 

You missed

error: Content is protected !!