खबर पक्की: 15 सितम्बर आज रतलाम में जिला युवक कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में युवकों ने भाग लिया। बहुत समय बाद रतलाम में जिला युवक कांग्रेस की इतनी भव्य रैली देखने को मिली। जिला युवक कांग्रेस की रैली का नेतृत्व सांसद कांतिलाल भूरिया के सुपुत्र डॉक्टर विक्रांत भूरिया कर रहे थे। डॉ विक्रांत भूरिया ने इसके पूर्व झाबुआ में भी अपने नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकालकर अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था और यह रैली भी काफी सफल साबित हुई थी उसी क्षमता को आज उन्होंने रतलाम में फिर दोहराया और जिला युवक कांग्रेस की शानदार रैली को सफल बनाने में अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। रतलाम जिले में और खासकर रतलाम ग्रामीण में डॉक्टर विक्रांत भूरिया की सक्रियता यह दर्शाती है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रतलाम ग्रामीण से वह भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।
