• Fri. Oct 30th, 2026

करणी सेना ने रतलाम में दिग्विजय सिंह को दिखाए काले झंडे, मंदसौर में जुलूस

BySurendra Jain

Sep 13, 2018

रतलाम। करणी सेना के कार्यकताओं ने गुरुवार को समन्वय बैठक में आए दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाए। आमने-सामने सवाल-जवाब में करणी सेना के पदाधिकारियों ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि एससी-एसटी एक्ट के मामले में कांग्रेस ने विरोध क्यों नहीं किया? इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम कांग्रेस की नीति के हिसाब है, उन्होंने इस मुद्दे पर स्टैंड लिया है भाजपा ने इस एक्ट के नाम पर लोगों से वोट मांगे हैं] तो जवाब भी भाजपा ही दें सर्किट हाउस पर दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगे।
उधर मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के ग्राम दीपाखेड़ा में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और स्वर्ण समाज के लोगो ने ढोल- ढमाके के साथ गांव में जुलूस निकाला। गांव के चारों तरफ बैनर लगाए कि कोई भी राजनीतिक पार्टी वोट मांग कर शर्मिंदा न करे।

You missed

error: Content is protected !!