रतलाम। मेडिकल कॉलेज का मेरे द्वारा पुजा अर्चना कर उदघाटन किया गया था, किंतु इस बात को भाजपा सरकार पचा नही पाई, और आनन-फानन में मेरे व समर्थकों पर धार 144 का उलंघन्न मानते हुई, धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया गया। रतलाम मेरा संसदीय क्षेत्र है और में इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि हुॅ, रतलाम मेडिकल कालेज की सौगात भी यु.पी.ए. की सरकार में जब में मंत्री था तब मेरे सहयोगी रहें स्वास्थ मंत्री गुलामनबी आजाद के द्वारा मेरी मांग पर रतलाम को दी गई थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इसके उदघाटन कार्यक्रम को षडयंत्र रचकर 12 सिंतबर 2018 को रखा। ताकि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित नही हो संकु। लेकिन समर्थकों एंव कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मैने 11 सिंतबर 2018 को इस मेडिकल कालेज का उदघाटन कर दिया। लेकिन भाजपा सरकार को यह रास नहीं आया। हर समय प्रशासन को अपने ईशारें पर नचाने वाली भाजपा सरकार ने प्रशासन पर दबाव बनाकर मेरे सहित कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज कराया।
भाजपा सरकार पुरे देश पर अपनी तानाशाही चला रही है। इसी का उदाहरण है कि मेरे सहित कार्यकर्ताओं पर झुठा प्रकरण बनाया गया। लेकिन भ्रष्ट एवं तानाशाह सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान आये तो भाजपा के कई कार्यकर्ता झंडे लेकर ढोल ढमाको के साथ बिना पंरमिशन रैली के रूप में बंजली मेडिकल कालेज पहुॅचे , लेकिन इनके आगे प्रशासन मुखदर्शक बना रहा। इस समय प्रशासन को धारा 144 नजर नहीं आई। इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस और प्रशासन भाजपा सरकार के इशारों पर ही काम करता है। यदि प्रशासन भाजपा के दबाव में एक तरफा कार्यवाही करती है तो में मेरे उपर जिन अधिकारियों ने दुर्भावना पुर्ण एंव दबाव में कार्यवाही कि तो उनके खिलाफ मुझे न्यायलय की शरण में जाना पडेगा।
सांसद भूरिया ने कहा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर, पुलिस और प्रशासन ने भेदभाव पूर्ण रवैये से मेरे व कार्यकर्ता और समर्थकों पर प्रकरण दर्ज किया
