रतलाम/वन अधिकार कानून के तहत आदिवासियों और वनवासियों से वन भूमि के जो पट्टे के आवेदन दिए गये थे। जिस पर वह आज भी काबिज है और खेती भी कर रहे हैं लेकिन उन्हें पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं जब तक पट्टे नहीं दिए जाएंगे तब तक आदिवासी एकता महासभा के बैनर तले किसान वन विभाग कार्यालय पर धरना देकर बैठें।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आदिवासी एकता महासभा के जिला अध्यक्ष नबीनूर अंसारी ने बताया कि वन अधिकार कानून के तहत आदिवासियों को पट्टे की मांग को लेकर 31 अगस्त 2007 में भी वन विभाग में धरना दिया था। लेकिन आज तक उन्हें वन अधिकार के तहत पट्टे नहीं दिया गया। इसके लिए आज बाजना सैलाना,रावटी, शिवगढ क्षेत्र के आदिवासियों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर रणजीत सिंह को ज्ञापन दिया। तथा इसके पश्चात वन विभाग कार्यालय सागोद रोड पहुंचकर जब तक आदिवासियों को पट्टे नहीं दिए जाएंगे तब तक वहां पर धरना देकर बैठेंगे। इस दौरान आदिवासी एकता महासंघ के सचिव कांतिलाल निनामा सह सचिव कालू सिंह डोडियार सहित अनेक आदिवासी किसान उपस्थित थे।
पट्टे की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, वन विभाग कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना
