• Thu. Oct 15th, 2026

कलेक्टर एसपी अंदर ही थे और भूरिया ने कर दिया मेडिकल कालेज का लोकार्पण,फेल हो गई CID

BySurendra Jain

Sep 11, 2018

ख़बरपक्की:रतलाम मेडिकल कालेज के हाई वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत आज 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोन उदघाटन के संदर्भ में सांसद भूरिया के पास आता है। सांसद भूरिया कहते है की कल हमारा पेटलावद में कमलनाथ के साथ कार्यक्रम है आप इस कार्यक्रम को एक दिन बाद रख लो वैसे भी इस कॉलेज की स्वीकृति मेरे कार्यकाल में हमारी सरकार की है। मुख्यमंत्री थोड़ी देर में जवाब देने का कह कर मोबाइल रख देते हैं।जब काफी देर तक मुख्यमंत्री का फोन नही आता है तो सांसद भूरिया जो की पहले से ही लोकार्पण का मन बना कर आये थे ने लोकार्पण की तैयारी हेतु हार फूल ,फीता, नारियल, मिठाई की व्यवस्था की और कार्य कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का कहा। लेकिन इसके पहले 2 बजे के लगभग उन्होंने कलेक्टर को फिर फोन लगाया की मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई मैसेज आया कलेक्टर मैडम ने कहा कोई खबर नही। इसके बाद सांसद भूरिया सभी कार्यकर्ताओं को लेकर सवा दो बजे के आसपास जावरा से मेडिकल कालेज के लिये रवाना हुवे। इधर कल के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में कलेक्टर रुचिका चौहान और एस पी गौरव तिवारी भी मेडिकल कालेज के लिये निकले वे दोनों मेडिकल कालेज के अंदर डीन और अन्य से कल के कार्यक्रम की तैयारी के बारे में चर्चा कर ही रहे थे कि सवा तीन बजे के लगभग सांसद भूरिया 50 से 60 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और कोई कुछ समझता उतनी देर में उन्होंने फीता बांध कर,फीता काट दिया। पूजा पाठ कर नारियल बदार दिया और लोकार्पण की घोषणा कर कालेज का नाम भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कालेज रखने की बात उपस्थित जनों के सम्मुख कही। लोकार्पण करने के दौरान कालेज प्रशासन व पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारियों के साथ कलेक्टर और एस पी भी कालेज केम्पस में ही मौजूद थे। आनन फानन में लोकार्पण करने के पश्चात भूरिया वहां से निकल गये उसके बाद कलेक्टर एस पी भी वहां से निकलकर बंजली हवाई अड्डा पहुंचे और लगभग शाम4:40 बजे तक वही थे। सांसद भूरिया की इस प्लानिंग की CID को कानोकान भनक नही लग पाई।

You missed

error: Content is protected !!