• Mon. Sep 14th, 2026

सवा ग्यारह बजे भी JCB से समतल हो रहा है छत्री पुल: 1 बजे मुख्यमंत्री करेगे लोकार्पण

BySurendra Jain

Sep 12, 2018

ख़बरपक्की: ऊपर के चित्र आज सुबह सवा ग्यारह बजे के है इस वक्त भी छत्री पुल को समतल करने का कार्य चल रहा है। यह रतलाम नगर निगम की कार्य शैली को दर्शाता है कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कितनी गंभीर है । जनता की मुसीबतों से तो खैर निगम व जिम्मेदारो का कोई लेना देना ही नही है। पर अपने ही पार्टी के मुख्यमंत्री से जिस पुल का लोकार्पण करवाना है। क्योंकि उदघाटन तो खुद जनता ने ही परेशानियों से तंग होकर कर दिया था।उसके प्रति भी यह कितने जिम्मेदार है यह इनकी कार्यशैली से प्रदर्शित होता है। जय रतलाम जय निगम।

 

error: Content is protected !!