रतलाम । पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा नेहरू स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया।
काश्यप ने कहा हमारे यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है प्रतिभाओं को समुचित प्रशिक्षण देकर आगे लाने की। रतलाम में खेलों के प्रति खिलाडि़य़ों में जागरूकता बढ़ी है, संगठन अपने-अपने खेलों के प्रशिक्षण कैंप लगाएं। खिलाड़ियों को उच्च प्रशिक्षण दिलवाने के लिए चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से हम मदद करेंगे। साथ ही शासन का लाभ दिलवाया जाएगा।
नेहरू स्टेडियम के निर्माण की योजना तैयार हो रही है। जिससे खेल और खिलाड़ी दोनों को सुविधाएं मिलेगी। कार्यक्रम में क्रिकेट, फुटबॉल, तैराकी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, मलखंब सहित अन्य खेलों के श्रेष्ठ खिलाडि़य़ों को सम्मानित किया।
अतिथि प्रदीप उपाध्याय, डॉ. राजेश शर्मा, अश्विनी शर्मा ने भी विचार रखे। मुकुल बेंजामिन, जितेंद्र धुलिया, किशोर भिड़े, लक्ष्मणसिंह राठौर, अभय काबरा, अखिलेश गुप्ता, राजेश सोनकर, सुशील कोटवाले, निर्मला डामोर, भूपेंद्र राठौर, महेंद्र शुक्ला मौजूद थे। संचालन आरसी तिवारी ने किया। आभार अनुज शर्मा ने माना।
