ख़बरपक्की:आज रतलाम कोर्ट में जज दीपक गुप्ता की अदालत में निशा पिता श्यामलाल परमार निवासी सेजावता ने हिम्मत सिंह पिता हीरा सिंह पंवार निवासी सेजावता को जज साहब के सामने भरी अदालत में थप्पड़ मार दिया। पूरा प्रकरण इस प्रकार है जैसा की हिम्मत सिंह ने बताया की लड़की निशा और वह दोनों एक ही गांव सेजावता के रहने वाले हैं और 15 अप्रैल को दोनों ने घर से भाग कर इंदौर में कोर्ट मैरिज की थी और 16 अप्रैल को इंदौर आर्य समाज मन्दिर में शादी की थी उसके बाद 22 अप्रैल 2017 को ही रतलाम ओधोगिक थाने में लड़की के बयान करवा दिये थे जहाँ लड़की ने लड़के के साथ राजी मर्जी से शादी करना बताया। किंतु बाद में लड़की के बाप ने इन्दोर आजाद नगर थाने में अपने एक रिश्तेदार की मदद से बुलवाया और धारा 151 में अंदर करवा दिया बहुत दिनों तक जेल में रहने के बाद जब वह बाहर आया तो पता चला कि जिसके साथ वह जिंदगी बसर करने की सोच रहा था उसने उसके खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट लिखा दी है। आज कोर्ट में लड़की ने आरोपी पर यह आरोप लगाया कि आरोपी उसे धमकाता है । जिस पर आरोपी ने अपने मोबाइल पर लड़की की ओर से भेजा गया मेसेज कोर्ट में दिखाया जिसमें लिखा था कि – मैं अपने नाना के यहाँ जा रही हूँ तुम मुझे अभी फोन मत करना। जैसे ही लड़की ने भी मेसेज देखा उसने कोर्ट के सामने लडके को थप्पड़ मार दिया । जज साहब ने खबर लिखे जाने तक लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है । सूत्रों के मुताबिक इस आधार पर मामला दबाए जाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय जज साहब का ध्यान कहीं और था। मामले के बारे में बार सदस्यो ने भी जज साहब से मिलकर लड़की के खिलाफ कार्रवाई का निवेदन किया है
