• Mon. Sep 14th, 2026

तीन गुना मवेशी पकड़ो: कलेक्टर कानून हाथ मे लिया तो खैर नही: S.P.

BySurendra Jain

Sep 7, 2018

ख़बरपक्की: गणेश चतुर्थी डोल, ग्यारस,क्षमा पर्व,अनन्त चतुर्दर्शी मोहर्रम पर्व के लिये आज हुई शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने निगमायुक्त से पूछा कितने मवेशी पकड़ रहे हो आयुक्त ने कहा 15 से 20 कलेक्टर ने कहा कल से तीन गुना कर दो टारगेट। शांति समिति की बैठक में आज भी खराब सड़को, आवारा कुत्तों और बेखौफ घूमते मवेशियों का ही मुद्दा छाया रहा कलेक्टर रुचिका चौहान ने सभी मामलों के साथ स्वच्छता की ओर भी ध्यान देने को कहा। S.P. गौरव तिवारी ने सभी आयोजको को आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को कहा साथ ही कहा की कोई भी समस्या हो तुरंत फोन करे लेकिन किसी ने भी कानून व्यवस्था हाथ मे लेने की कोशिश की और माहौल को बिगाड़ा तो में उसे छोड़ूंगा नही यह दिमाग मे रख कर कोई भी काम करे

error: Content is protected !!