• Thu. Oct 15th, 2026

बस ऑनर्स के चुनाव संपन्न, सुबेेन्द्र गुर्जर बने अध्यक्ष

BySurendra Jain

Sep 4, 2018
रतलाम। जिले के सभी बस ऑनरों ने एक निजी होटल में बैठक आहूत कर सर्वानूमति से नवीन बस ऑनर्स का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष के पद पर सुबेन्द्र सिंह गुर्जर को मनोनित किया। तथा उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल बाजना, मनीष जैन, रूस्तम जावरा प्रकाश राठौड़ ताल, महामंत्री लक्ष्मणसिंह सिसौदिया व सचिव गोपाल राठी को मनोनित किया गया। आयोजित बैठक में नरेन्द्रसिंह तोमर, भारतसिंह राठौर, ओमप्रकाश बारिया, राजू कसारा, जावेद मेव, सद्दाम मेव, भीमसिंह गुर्जर, भेरू राठौर, पवन कुकरेजा, गोलू भाई, मुन्ना भाई, समरथ टांक सहित अनेक बस ऑनर्स उपस्थित थे। बैठक के पूर्व बस ऑनर्स ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह को दिया। ज्ञापन में बस मालिकों ने बताया कि शासन प्रशासन को आने वाले समय में समय समय पर बसों की आवश्यकता पडती है, लेकिन भुगतान समय पर नही हो पाता है जिससे बस मालिक परेशान रहता है। भुगतान व्यवस्था में सुधार करते हुए पूरा भुगतान तत्काल करवाने के लिए भी सरकार से अपेक्षित सहयोग की मांग की है। बस मालिकों ने यह भी कहा है कि पूर्व में बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।

You missed

error: Content is protected !!