खबर पक्की: पिछले 9,10 महीनों से छत्री पुल टूट जाने की वजह से परेशान जनता ने आज विधिवत उद्घाटन के पूर्व ही छत्रि पुल को आने जाने के लिए उपयोग में लाना शुरू कर दिया है उल्लेखनीय है कि गत वर्ष नवरात्रि के पूर्व छत्रीपुल धराशाई हो गया था उसकी वजह से शहर का मुख्य मार्ग बंद हो गया था इस कारण से शहर की जनता को कलेक्ट्रेट होते हुए भारी परेशानियों का सामना करते हुए शहर के भीतरी मार्ग तक पहुंचा जा रहा था छत्री पुल के डायवर्सन के तौर पर लोक निर्माण विभाग के सामने से एक अस्थाई पुलिया का भी निर्माण किया गया किंतु उक्त पुलिया का निर्माण भी छत्री पुल पूर्ण होने तक कंपलीट नहीं हो पाया था इस कारण निगम के जिम्मेदारों ने उसके औचित्य को सिद्ध करने के लिए छत्री पुल का काम धीमा करवा दिया और उसको शुरू नहीं होने दिया जबकि निगम चाहता तो छत्री पुल का काम युद्धस्तर पर पूर्ण होकर यह जुलाई महीने में ही प्रारंभ हो जाता। लेकिन निगम के जिम्मेदारों महापौर पार्षद और अधिकारियों को शहर की जनता की दुख तकलीफों की कोई चिंता नहीं है यही कारण है कि मजबूरी में आज जनता ने बगैर उद्घाटन के ही छतरी पुल पर से आना-जाना प्रारंभ कर दिया काश कि शहर की जनता ऐसे ही हिम्मत हर दुख तकलीफ के वक्त दिखाए तो जनता को परेशान करने वालों को करारा जवाब मिल सकेगा
