खबर पक्की-रतलाम/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के अल्पकालीन प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए काफी देर तक चली नारेबाजी के बाद श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। वर्मा को कई बार कार्यकर्ताओं को शांत कराते समय धक्का मुक्की से गुजरना पड़ा।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा हाल ही में ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों की गई नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने असंतोष जाहिर करते हुए आपस में भिड़ गए नामली से आए सुशील नागर व श्री नाथ योगी के बीच जमकर तिखी तकरार के साथ धक्का-मुक्की हुई जब युवक कांग्रेस नेता संजय चौधरी बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
नेतृत्व परिवर्तन की फिर उठी मांग
एआईसीसी सचिव सज्जन वर्मा जब सर्किट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने फिर से जिला कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन की मांग रखी उन्होंने कहा कि कमजोर नेतृत्व के चलते कांग्रेस में गुटबाजी हावी हो रही है कार्यकर्ता बेकाबू होते जा रहे हैं समय रहते जिले में नेतृत्व परिवर्तन नहीं किया गया तो खामियाजा पूरी कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा सुजलाना से आए कांग्रेसी नेता ने कहा कि विगत कई वर्षों से हमारे क्षेत्र में कांग्रेस ही जीत रही है उसके बावजूद भी हमारे यहां के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। हाल ही में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु राठौड़ द्वारा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र आलोट विधानसभा क्षेत्र व सैलाना विधानसभा क्षेत्र में की गई अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी गयी।
