• Mon. Sep 14th, 2026

1 सितंबर को होगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ

BySurendra Jain

Aug 30, 2018

खबर पक्की:रतलाम। वर्षों से डाक विभाग के निति निदेशक, अधिकारी,कर्मचारी वर्ग एवं करोड़ो उपभोक्ता की परिकल्पना का सपना 1 सितंबर को साकार होने जा रहा है डाक विभाग वित्तीय क्षेत्र में एक बड़ा ऐतिहासिक कदम रखते हुए योजना का शुभारंभ 1 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोपहर 3.15 पर किया जाएगा। उनके संबोधन को दूरदर्शन के माध्यम से देशभर में प्रसारित कर इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रतलाम डाक विभाग की रतलाम झाबुआ जावरा पेटलावद सहित देशभर के 2600 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं मैं एक्सचेंज पॉइंट का उदघाटन होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए रतलाम संभाग अधीक्षक डाकघर प्रवीण श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि रतलाम संभाग में चार स्थानों पर योजना का शुभारंभ 1 सितंबर को योजना आयोग के उपाध्यक्ष शहर विधायक चेतन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में निगम महापौर सुनीता यार्दे व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल के विशिष्ट आतिथ्य में लायंस हाल रतलाम पर होगा।
श्रीवास्तव ने बताया कि देश में सबसे बड़ा नेटवर्क आज पोस्ट ऑफिस का है देश मे एक लाख 55 हजार डाक घर है।इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के आने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, मजदूर, गरीब लोगों तथा पेंशनरो को बैंकिंग क्षेत्र से जुडऩे का अवसर मिलेगा। और उन्हें बैंकिंग सेवा के लिए गांव से शहर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें बैंकिंग सेवा घर पर ही मिलेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से पोस्टमैन एवं ग्रामीण डाक सेवक द्वारा आम जनता को जीरो बैलेंस पर पेपर लेस खाता खोलने के साथ-साथ बैंकिंग संबंधित सेवा भी घर पहुंच कर दी जावेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट के माध्यम से धन अंतरण, बिल भुगतान, मोबाइल एवं नेट बैंकिंग एनईएफटी, आरटीजीएस से धन अंतरण की सुविधा आम जनता को प्राप्त होगी। तथा बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई भी बाध्यता नहीं होगी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते में एक लाख रूपये की लिमिट निर्धारित की गई है।

You missed

error: Content is protected !!