ख़बरपक्की: ये हमारे जिला अस्पताल का सबसे खास वार्ड ccu है। यहां कार्डिएक अरेस्ट, ब्रैन प्रोब्लेम्स और बहुत क्रिटीकल मरीज भर्ती होते है। परंतु वार्ड में लगा एक भी एयरकंडिशनर कूलिंग नही करता। पूरी तरह से पैक वार्ड में मरीज पसीना पसीना हो रहे है। इससे भी बुरी स्थिति यहां के बाथरूम की है। ड्रेनेज चौक है, इसलिए पानी भरा है। नलों में पानी आता ही नही। जहां इतने क्रिटिकल मरीज है वहां बाथरूम में इतनी चिकनाई है कि सामान्य व्यक्ति भी बिना फिसले नही रह सकता। दिल के गम्भीर मरीजों के लिये विशेष रूप से बनाये गये कार्डियक केयर यूनिट के यह हाल है तो अस्पताल के बाकी जनरल वार्ड की क्या हालत होगी आप सोच सकते हैं।अस्पताल के पुरूष वार्ड महिला वार्ड हड्डी वार्ड के बाथरूम में आप थोड़ी देर भी खड़े नही रह सकते एक तरफ हम मिनी स्मार्ट सीटी की बात कर रहे है वही सबसे जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिये निर्मित जिला चिकित्सालय की हालत दिन ब दिन बदतर होती जा रही है।
