• Tue. Sep 15th, 2026

ट्राले ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत तीन घायल

BySurendra Jain

Aug 27, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ लेबड़ नयागांव फोरलेन मार्ग पर बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रत्नागिरी मोड़ पर बदनावर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवारों को कुचल दिया जिसमें दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई वही तीन धायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार धार की ओर से ट्राला क्रमांकTN 52/E 7104 रतलाम की और से आरही थी कि सामने बाईक पर आर रहे सवार छगन पिता सुखराम (35) निवासी पिपली पाड़ा भेरु पिता नाथू (25)निवासी बिजलपाड़ा की पहले में आने से मौत हो गई व सपना पति भेरु (23) व छगन की आठ वर्षीय बालिका धायल हो गयी वही घर के बहार खडे नन्दु पिता भेरू (55) को भी ट्राले ने चपेट में ले लिया जिससे वह भी घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया उसके बाद मृतकों को भी जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है वही दोनों मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखें दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम करवाकर सुर्पद किया जाएगा।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

error: Content is protected !!