• Thu. Jul 30th, 2026

70 पेटी अवैध शराब ले जाते हुए पिकअप वाहन सहित एक व्यक्ति को पकड़ा

BySurendra Jain

Aug 23, 2018

रतलाम /पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश में जिले भर में चलाई जा रही अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही में ताल पुलिस थाने ने एक पिकअप वाहन को अवैध शराब ले जाते हुए जप्त किया है।
पिकअप वाहन में 70 पेटीअवैध शराब रखी हुई थी। ताल पुलिस में प्रकरण दर्ज कर लिया।
ताल थाना प्रभारी विनोद सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 70 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है श्री बघेल ने बताया कि शराब शेरपुर खुर्द से कोटड़ी ले जाते समय कोटड़ी मार्ग पर पिक अप क्रमांक MP41/GA 1050 को रोक कर तलाशी ली जिसमें शराब भरी हुई थी पिकअप रोकने पर चालक मौके से फरार हो गया वहीं वाहन में बैठा बालू सिंह पिता देवी सिंह राजपूत निवासी लाल माता मोहल्ला आलोट को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से चालक श्याम सिंह सोधिया फरार हो गया। पुलिस ने उक्त वाहन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है वही ड्राइवर की तलाश की जा रही है उक्त कार्रवाई में एसआई रामचंद्र खड़िया, आरक्षक इमरान,दीपक आदि की भूमिका सराहनीय रही।

error: Content is protected !!