• Wed. Jul 29th, 2026

करंट लगने से महिला की मौत

BySurendra Jain

Aug 23, 2018

जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम लाम्बिसादड में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार हकरी बाई पति हरजी खराड़ी उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम लाम्बिसादड सुबह अपने ही घर के पीछे किसी काम से गयी थी तभी बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। जैसे ही परिजनों को उक्त घटना की जानकारी लगी, महिला को बाजना अस्पताल लाये जंहा डा. जितेंद्र जायसवाल में परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया। उक्त घटना की जानकारी पुलिस को मिली जिस पर बाजना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!