रतलाम। सांप के काटने से एक व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सांप के काटने पर हरीशचन्द्र पिता दीपाजी निनामा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बोरदा (सरवन) को सांप के काटने पर रात 2.10 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह चिकित्सक ने मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
सांप के काटने से व्यक्ति की मौत
