• Thu. Jul 30th, 2026

त्योहारों पर अनुमति लेना हुआ आसान, सिंगल विंडो सिस्टम प्रारंभ

BySurendra Jain

Aug 19, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ 18 अगस्त 2018 को जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया जिसमें किसी भी कार्यक्रम रैली जुलुस ज्ञापन आदि के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल एवं आम जनता का समय बचाने के उद्देश्य से, एक नई व्यवस्था *सिंगल विंडो सिस्टम* प्रारंभ करने का सर्वानुमति से निर्णय लिया गया, जिसके तहत आवेदन कर्ता को अपना समय बचाते हुए घर बैठे ही ईमेल के माध्यम से किसी भी कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन कर सकता है और 24 घंटे के अंदर ही उसे उस कार्यक्रम आदि की अनुमति ईमेल से प्राप्त हो जाएगी, इससे उनका समय भी बचेगा, इस निर्णय की शांति समिति के सभी सदस्यों द्वारा सराहना भी की गई ।अनुमति लेने की पूर्व व्यवस्था भी यथावत रखी गई है इसमे आवेदनकर्ता एसडीएम कार्यालय में अपने कार्यक्रमों की अनुमति हेतु आवेदन दे दें और 24 घंटे के अंदर स्वयं जाकर भी अनुमति प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए इस बार इस प्रक्रिया को आम जनता के लिए और अधिक सरल बनाया गया है जिसमें उन्हें किसी थाना प्रभारी या CSP ऑफिस में भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं है 24 घंटे बाद वह स्वयं जाकर SDM कार्यालय से अपने कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त कर सकते है । उल्लेखनीय है कि आगामी चुनावी वर्ष एवं बड़े त्योहारों के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू की गई है जिसके तहत किसी भी छोटे बड़े आयोजन कार्यक्रम धरना रैली जुलुस के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा ।

error: Content is protected !!