• Thu. Jul 30th, 2026

स्कूल लगने का समय सुबह का मास्टर आते हैं 12:00 बजे ग्रामीणों ने बनाया पंचनामा

BySurendra Jain

Aug 19, 2018

खबर पक्की: रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब ग्रामीण जागरूक होते जा रहे है जिले की रावटी तहसील के पास स्थित ग्राम भग्गा सहलोत में स्थित शासकीय स्कूल में शाला प्रभारी मदन मालवीय सुबह के बजाय रोज 12:00 बजे स्कूल आते हैं और 3:00 बजे चले जाते हैं बरसों से यही ढर्रा चला आ रहा है अतिथि शिक्षक के रूप में भी उनकी लड़की को नियुक्त करवा रखा है वह भी सप्ताह में दो-तीन दिन ही आती है बच्चों की पढ़ाई का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है साथ ही छठी से लेकर आठवीं तक रूम होने के बावजूद एक ही क्लास में सब बच्चों को बिठाया जाता है कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई भी ध्यान नहीं देता है इस से तंग आकर बच्चों ने ग्रामीणों को साथ लेकर आज घड़ी को दिखाते हुए पंचनामा बनाया और फोटो खींचा घड़ी में 10:50 हो रहे हैं और शाला के मेन गेट पर ताला लगा हुआ है इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षक अपने काम के प्रति जिम्मेदार नहीं है और बच्चों की पढ़ाई का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है अगर अधिकारियों ने जल्दी ही ध्यान नहीं दिया तो शाला नहीं खुलने के कारण गांव में ज्यादा रोष पनप सकता है जिसका खामियाजा किसी बड़ी घटना के रूप में हो सकता है।

error: Content is protected !!