रतलाम/ शहर के मध्य धानमण्डी क्षेत्र से एक नाले में दिनदहाड़े एक नवजात शिशु को नाले में फेंक दिया। नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने नवजात शिशु को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर अभी तक महिला कौन थी उसका पता नहीं लग पाया है।
