• Wed. Sep 16th, 2026

युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्ती

BySurendra Jain

Aug 18, 2018

रतलाम। समीपस्थ ग्राम नगरा बस स्टैण्ड पर एक युवक का शव मिला। जिसे पुलिस पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आई। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर बस स्टैण्ड पर एक युवक का शव पडा होने की जानकारी मिलने पर स्टेशन रोड़ थाने से पीसीआर वेन मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। मृतक के शरीर पर शर्ट नहीं था,मृतक ने जिंस पेंट पहने हुए है उसकी उम्र 30 वर्ष के लगभग है। मृतक के हाथ पर अजय बोरासी एवं उसके पास मिली डायरी में भी अजय बोरासी लिखा हुआ है। मृतक के पास मिली डॉयरी पुरी खाली होने के साथ ही पीछे वाले पन्ने पर दो मोबाइल नंबर भी लिखे हुए थे। उन नंबरों पर फोन लगा कर मोबाइल धारक भी जिला चिकित्सालय बुलाया गया लेकिन उसने भी मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने भी मृतक के शव का बारिकी से परीक्षण किया और मौके पर पहुंच कर मौकामुआयना भी किया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटे है होने के साथ ही रगड के निशान भी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है।

error: Content is protected !!